बक्सर, अगस्त 5 -- पेज 4, फोटो संख्या-19, कैप्सन- रघुनाथपुर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाआरती करते कलाकार। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी पर रघुनाथपुर तुलसी आश्रम स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर तुलसी सरोवर तट पर प्रबंधन समिति की ओर से गंगा महाआरती आयोजन किया गया। विद्वान अर्चक राजू मिश्रा, गोपी मिश्रा एवं विकास मिश्रा ने काशी की तर्ज महाआरती की। इसे देखने के लिए न स्थानीय ग्रामीण सहित आसपास के कई गांवों से भी श्रद्धालु उमड़ पड़े। जैसे ही गंगा महाआरती आरंभ हुई। दीपों की जगमग रोशनी, शंखनाद, घंटियों की ध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। सरोवर की लहरों पर दीपों की झिलमिलाहट अत्यंत मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। इसके बाद मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल की विशेष भस्म आरती संपन्न हु...