महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले में पंचायती राज विभाग द्वारा 3.16 करोड़ रुपये की लागत से 13 नए अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद इन स्थलों पर शवदाह के लिए एक सम्मानजनक व सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध हो जाएगा। बारिश या अन्य प्रतिकूल मौसम में परिजनों को अंतिम संस्कार में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शासन से प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए इसी वित्तीय वर्ष में 24.36 लाख रुपये की लागत से कुल 3.16 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है। इन स्थलों पर केवल शवदाह प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय, पेयजल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.