अमरोहा, मार्च 18 -- तिगरी में अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों के बीच मारपीट हो गई। तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति का सोमवार को निधन हो गया था। मृतक के परिजन अंत्येष्टि के लिए तिगरी श्मशान घाट आए थे। यहां मौजूद कुछ लोगों से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में दीपक, राम अवतार व गौरव घायल हो गए। मौजूद लोगों में शामिल किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप ने तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.