शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- खुटार। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र के गांव छेदीपुर निवासी 52 वर्षीय अमरीक सिंह सोमवार को पुवायां थाना क्षेत्र के गांव गंगसरा जा रहे थे। खुटार-पुवायां मार्ग पर रौतापुर कलां मोड़ के पास उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुस गई। हादसे के बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...