बस्ती, दिसम्बर 10 -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने सिकंदरपुर के पास हुए सड़क हादसे में वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थाने के बनवरिया निवासी प्रदीप ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत छह दिसंबर को उनके पिता जग प्रसाद दुबे, प्रभाकर तिवारी के साथ बाइक से एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे सिकन्दरपुर के पास एक वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक पीछे से ठोकर मार दी। हादसे में जग प्रसाद को गंभीर चोट आई। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहन चालक के के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.