लखीसराय, दिसम्बर 26 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के किऊल रेल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विनोद शाह की चाकू गोदकर व गला रेत कर हत्या की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मृतक की पत्नी गुंजा किन्नर ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और मीडिया से न्याय की गुहार लगाई है। गुंजा किन्नर ने बताया कि उनके पति विनोद शाह को पहले भी अकेले बाहर जाने से मना किया जाता था और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। उनका आरोप है कि इन धमकियों को कभी गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसका नतीजा आज यह दर्दनाक घटना बनकर सामने आया। गुंजा ने कहा कि उन्हें कानून व्यवस्था पर भरोसा है और उम्मीद है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जा...