उरई, फरवरी 5 -- कदौरा। कदौरा थाना क्षेत्र के महमूद नगर स्थित डाले का पुरवा मजरा में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक वृद्ध के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें महिलाओं और बुजुर्गों समेत 50 से अधिक लोग मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जबकि, हमले से छह लोग मौके पर बेहोश हो गए। बुधवार रात कदौरा थाना क्षेत्र के डालेपुरवा निवासी 78 वर्षीय वीर सिंह का निधन हो गया था। गुरुवार दोपहर परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान उपलों के धुएं से श्मशान घाट के पास स्थित पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों से मधुमक्खियों का झुंड निकल पड़ा और वहां मौजूद लोगों ...