अलीगढ़, अक्टूबर 5 -- अंतिम मुकाबले में भारत घंघौली व अंकित मथुरा बराबर रहे जट्टारी। कस्बा टप्पल स्थित रावण मैदान में शनिवार को आयोजित हुए विशाल कुश्ती दंगल में क्षेत्र के अलावा अन्य राज्यों के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। अंतिम दो बड़े मुकाबले में (Rs.31000) भारत पहलवान घंघौली व अंकित पहलवान मथुरा के बीच बराबरी पर छूटा तो वहीं (Rs.21000 की कुश्ती) नोएडा के बद्री पहलवान ने अपने प्रतिद्वंदी पहलवान को पछाड़कर जीत हासिल की। दर्शकों ने दंगल का आनंद लेकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कुश्ती दंगल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुखपति ऋषिपाल सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.