गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- गाजियाबाद, संवाददाता। त्रिस्तीय पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर प्रोविजनल वोटर लिस्ट में आई आपत्तियों को सुलझाया जा रहा है। छह जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। जिला पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि वोटर लिस्ट में आई आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट छह जनवरी को जारी की जाएगी। इसके साथ ही 24 साल से ज्यादा उम्र के 32,373 वोटरों का वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है, जिन्होंने पहली बार अपना नाम रजिस्टर करवाया है। अधिकारी ने बताया कि तीन-स्तरीय पंचायत चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। जिले के चार ब्लॉकों में कुल 142 ग्राम पंचायतें हैं। जिले में वोटर लिस्ट में 67,214 वोटरों के नाम जोड़े गए हैं, और 33,405 वोटरों के नाम हटाए गए हैं। 5,530 वोटरों के नाम और पत...