मिर्जापुर, जनवरी 9 -- मिर्जापुर। जिला धिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय पवन कुमार गंगवार ने गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण प्रकाशन के लिए आंशिक रूप से संशोधित तिथि की घोषणा कर दी है। संशोधित तिथि के अनुसार निर्वाचाक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा। 21 फरवरी तक दावे,आपत्तियों के निस्तारण के बाद पांडुलियां तैयार कर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा,डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। 21 फरवरी से 16 मार्च तक पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण की तैयारी,मूल सूची,मतदान केंद्र के निर्धारण की कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने बताया कि 17 से 27 मार्च तक मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग,मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन,मातदाता सूची को डाउन लोड करने के बाद 28 मार्च को आम जनता के लिए ...