प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य कार्य योजना के तहत 5.60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी पात्रों और संस्थाओं से 20 फरवरी तक विकास भवन कक्ष संख्या 78 में आवेदन करने के लिए कहा है। इसमें 50 पात्रों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 2.50 लाख रुपये, बुजुर्गों को आर्थिक रूप से सक्रिय कराने के लिए दो कार्यशाला के लिए एक लाख रुपये, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूक करने के पांच कार्यक्रम के लिए 50 हजार रुपये, युवाओं और वरिष्ठों के बीच संवाद स्थापित करने छह कार्यक्रम के लिए 60 हजार रुपये, रोगों की जांच के लिए एक कार्यक्रम कराने के लिए 50 हजार रुपये और डिजिटल व वित्तीय साक्षरता के लिए एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

हिं...