प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। जिला जज राजीव कमल पांडेय ने कहा कि समाज के अंतिम पायदन के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इस पर सभी विभागों को सहयोग करना होगा। वह शनिवार को शहर के तुलसी सदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित वृहद सेवा शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जनपद न्यायाधीश ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। ताकि समाज के कमजोर, निर्धन, वंचित वर्ग को वास्तविक सहायता मिल सके। शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी, अपर जिला जज अजय कुमार, मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.