सोनभद्र, फरवरी 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के पंचायत रिसोर्स सेंटर विकास भवन में 22 फरवरी को होने वाले मेगा/वृद्ध विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। इस दौरान शिविर की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। सिविल जज, सीनियर डिवीजन/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राहुल ने कहा कि 22 फरवरी को जनपद में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, निर्धन वर्ग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया जाए। साथ ही सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि लघु ज...