पटना, मई 29 -- किसान राष्ट्र निर्माता हैं। इसलिए अंतिम पंक्ति के किसानों से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्हें नई कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं अनुदानों की जानकारी दें। उनके सुझाव और नवाचारों का दस्तावेजीकरण करें। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए ये निर्देश दिये। मीठापुर स्थित कृषि भवन में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान केवल एक योजना नहीं, बल्कि किसानों की आत्मनिर्भरता और गौरव का प्रतीक है। यह अभियान खेतों की हरियाली ही नहीं किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने का भी संकल्प है। इससे शारदीय (खरीफ) फसलों की पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी। कृषि अनुसंधान से किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों से उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में जाएं। कृषि तकनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.