गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कोषागार कार्यालय में अंतिम दिन सोमवार को हुए लेखा जोखा में अच्छी धनवर्षा हो गई। ईद के अवकाश के दिन कार्यालय में युद्ध स्तर पर प्रयास करके 350 करोड़ रुपये से अधिक बजट के करीब 1000 बिल पास हुए। इसमें करीब 125 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसमें सबसे अधिक बजट लोक निर्माण विभाग को मिला है। लोक निर्माण विभाग को 81 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसमें अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को सड़क निर्माण के लिए मिले करीब 11 करोड़ रुपये शामिल हैं। ताल नदौर में निर्माणाधीन वेटरनरी यूनवर्सिटी के लिए 20.5 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, इससे काम तेजी से पूरा होगा। उच्च शिक्षा में जीपीएफ के ब्याज के मद में 9.5 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, इस बजट का काफी लोगों को इंतजार था, क्योंकि बजट के अभाव में भुगतान नहीं हो पा रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.