पलामू, फरवरी 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। निकाय चुनाव (आम)-2026 के नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को मेदिनीनगर नगर निगम के महपौर पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी एडिशनल कलेक्टर (एसी) कुंदन कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। महापौर पद के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा है। कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा की खरीददारी की थी,जिसमें पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। बुधवार को जिन पांच उम्मीदवारों ने महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है,इसमें डॉ श्वेता विकास, मेघा श्री राम कुमार सिंह, जय श्री गुप्ता, रिजवाना खातून और शीला कुमारी का नाम शामिल है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी आज दिन के 11 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा। वहीं मेदिनीनगर के 35 वार्ड के लिए बुधवार को 46 उम्मीदवारों ने न...