कुशीनगर, अगस्त 11 -- कुशीनगर। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल महिलाओं को 66 घंटे नि:शुल्क बस यात्रा के तीसरे व अंतिम दिन भी महिलाओं समेत सहयात्रियों ने जमकर फायदा उठाया है। जिले समेत पूरे प्रदेश में शुक्रवार की सुबह छह बजे से महिलाओं के लिए 66 घंटे का नि:शुल्क यात्रा शुरू हुई है। पिछले तीन दिन में परिवहन निगम की विभिन्न डिपो की 390 बसों ने 2625 राउंड चलकर कुल 1,83,750 यात्रियों को सफर कराया है। इसमें करीब 1.35 लाख महिलाओं समेत सहयात्रियों ने नि:शुल्क सफर का आनंद उठाया है। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 66 घंटे का नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। सीएम के आदेश पर 8 अगस्त को प्रात: 6 बजे से 10 अगस्त को रात 12 बजे तक महिलाएं समेत सह यात्री नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। प्रदेश में पहली बार महिलाओं के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.