बेगुसराय, जनवरी 25 -- बीहट। बरौनी के दो केंद्रों पर रविवार को बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड की फोकानिया की परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 73 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्राधीक्षकों आलोक कुमार तथा वेणुजा कुमारी ने दोनों केंद्रों पर शांतिपूर्ण तथा कदाचाररहित माहौल में परीक्षा संपन्न होने की बात कही है।परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट के रूप में अमित कुमार अमरेंद्र कुमार तैनात थे। बतौर ग़श्ती अधिकारी के रूप में बरौनी के श्रम प्रवर्तन अधिकारी हिमांशु शेखर ने दोनों परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.