गोपालगंज, फरवरी 18 -- बैकुंठपुर। प्रखंड के सिंहासनी गांव स्थित धनेश्वरनाथ मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर चल रहे पांच दिवसीय फर्नीचर मेला बुधवार को सम्पन्न हो गया। अंतिम दिन मेले में फर्नीचर की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम दिन करीब 29 लाख रुपए से अधिक का कारोबार हुआ। पांच दिनों तक चले फर्नीचर मेला में कुल डेढ़ करोड़ रुपए का कारोबार होने की सूचना है। जिससे व्यवसायियों में उत्साह देखा गया। मेले में डबल बेड पलंग, सिंगल बेड, ड्रेसिंग टेबल, अलमीरा, डायनिंग टेबल, कुर्सियां, सोफा और शोकेस सहित काठ निर्मित किचेन सामग्रियों की जमकर बिक्री हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...