गोपालगंज, जनवरी 21 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड की पांच पंचायतों में बुधवार को शिविर लगाकर 1141 किसानों का निबंधन किया गया। बीएलओ देवानंद भारती ने बताया कि बुधवार को परसौनी, बंगरा, हमीदपुर, सिरसा मानपुर एवं आजवीनगर पंचायतों में शिविर लगाया गया था। जिसमें 452 किसानों का ई केवाईसी भी किया गया। शिविर को लेकर एक-एक प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। शिविर में किसानों की जमीन से संबंधित कागजात की जांच की गई। उसके बाद किसान रजिस्ट्री की गयी। दूसरे चरण के अंतिम दिन कृषि विभाग का सर्वर ठीक रहने के कारण किसानों को अधिक समय तक इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...