महाराजगंज, जनवरी 3 -- महराजगंज, निज संवाददाता। लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटरों की तैनाती के लिए अंतिम दिन शुक्रवार को भी काउंसिलिंग के लिए लोग उमड़े। अंतिम दिन शुक्रवार को कुल 576 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराया। 140 पदों के लिए चार दिनों में कुल 1519 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराया है। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ईसीसीई एजुकेटर पद के लिए कुल 140 पदों पर चयन के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके सापेक्ष 5408 लोगों ने आवेदन किया। अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग विकास भवन पर 29, 30 व 31 दिसंबर व दो जनवरी को हुआ। पहले दिन 29 दिसंबर 372, दूसरे दिन 353, तीसरे दिन 418 व चौथे दिन 376 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग टीम ने अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों व अंक पत्रों से मिलान किया। अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर ...