रुडकी, दिसम्बर 19 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रुड़की ब्लॉक की ग्राम पंचायत बढ़ेडी राजपूतान में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर में राशन कार्ड, सड़क निर्माण, जल निकासी संबंधी कुल 25 शिकायतें आई। इनमें से 18 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर का शुभारंभ एडीएम फिंचा राम चौहान, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार विकास अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, बीडीओ सुमन कुटियाल और प्रधान सुरुचि सैनी ने दीप जलाकर किया। शिविर में कृषि, आयुर्वेदिक, पशुपालन, समाज कल्याण, आयुष्मान आरोग्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोनिवि, पेयजल, राजस्व विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...