कन्नौज, जनवरी 8 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। कस्बा स्थित भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित टी-20 अंतर्जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। तरुण क्रिकेट क्लब सिकंदरपुर और एएम इलेवन क्रिकेट क्लब कन्नौज के बीच खेले गए इस मैच में कन्नौज ने अंतिम ओवर में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की, जबकि मेजबान टीम सिकंदरपुर को हार का सामना करना पड़ा। मैच की शुरुआत में टॉस कन्नौज ने जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सिकंदरपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से देवा सिंह ने 28 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि आयुष चतुर्वेदी ने 30 रनों का योगदान दिया। कन्नौज के गेंदबाजों ने अच्छी बॉउलिंग की, जिसमें वेदांत और श्रीओम ने 2-2 विकेट च...