अंता, नवम्बर 12 -- राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में जहां पूरे क्षेत्र में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह दिखा, वहीं एक गांव ऐसा भी रहा जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। यह कहानी है गांव सांकली की - जहां 763 वोटर होने के बावजूद पूरे दिन में सिर्फ एक व्यक्ति ने वोट डाला! बाकी के 762 लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे ही नहीं। अंता क्षेत्र के इस छोटे से गांव सांकली का मतदान केंद्र मंगलवार को पूरे दिन वीरान रहा। चुनाव अधिकारी और मतदानकर्मी सुबह से ड्यूटी पर डटे रहे, लेकिन बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन बीतता गया, सूरज ढलने लगा, और मतदानकर्मी मतदाताओं का इंतजार करते-करते थक गए। जब शाम को मतदान खत्म हुआ तो मशीन में केवल एक वोट दर्ज था। यह "वोट न डालने" की कहानी कोई लापरवाही या उदासीनता नहीं, बल्कि आक्रोश की कहानी है। गांव...