गढ़वा, दिसम्बर 11 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर है । प्रतियोगिता के अंपायर और स्कोरर पैनल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को चिनिया रोड स्थित द फ्लेवर इंपायर में आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता संचालन से जुड़े सभी तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष दीपक और संचालन सियाराम शरण वर्मा ने किया। मौके पर सचिव आनंद सिन्हा ने प्रतियोगिता के सफल बनाने को लेकर पैनल संयोजक की ओर से दी गई नामों पर चर्चा की। मैचों के लिए अंपायरों की तैनाती, स्कोररों की जिम्मेदारियां, ग्राउंड एवं टेक्निकल प्रोटोकॉल, खेल भावना बनाए रखने और विवाद रहित मैच संचालन के आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए। प्रतिभागी टीमों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मैच शेड्यूल के अनुरूप समय-प्रबंधन पर भी विस्तृ...