रामपुर, जून 26 -- रामपुर। सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र में बुधवार को मुख्य अतिथि सुभाष चन्द्र, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र ने अंतर सेक्टर भारत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में केरिपुबल के विभिन्न सेक्टरों से लगभग 200 प्रतिभागी प्रतिभाग कर विभिन्न भार वर्गों में अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सुभाष चन्द्र, पुलिस उप महानिरीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनांए देते हुए सर्वोच्च खेल प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। सुभाष चन्द्र ने बताया कि यह आयोजन ना केवल बल के जवानों की शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है,बल्कि आपसी प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को भी सशक्त करता है। खेल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह मानसिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.