कोटद्वार, दिसम्बर 23 -- नगर निगम के अंतर्गत बीईएल रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर में सोमवार को गणित को नया आयाम देने वाले दुनिया के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती एवं राष्ट्रीय गणित दिवस उपलक्ष्य में अंतर सदन गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चारों सदनों के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह गुसाईं ने छात्रों को आचार्य रामानुजन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर जानकारी दी। तत्पश्चात आयोजित गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नारायण सदन पहले, व्यास सदन दूसरे एवं पाराशर सदन तीसरे स्थान पर रहा। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.