देहरादून, जनवरी 3 -- देहरादून। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 5 से 9 जनवरी तक आयोजित अंतर विश्वविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज, साहिया के छह पहलवान श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में सागर, सचिन कुमार, विशु तोमर, अर्शित तोमर, प्रियम और वाशु शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ डॉ. रवि कुमार टीम मैनेजर के रूप में जाएंगे। महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी पहलवानों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.