रांची, जनवरी 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के विभिन्न मैदानों में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में क्वालीफाइंग राउंड की तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में अपनी जगह सुनिश्चित की। मेजबान रांची विश्वविद्यालय ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक रणनीति का परिचय देते हुए राधा गोविंद विश्वविद्यालय को 5-0 के भारी अंतर से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में विद्यासागर विश्वविद्यालय ने बांकुड़ा विश्वविद्यालय को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। संबलपुर विश्वविद्यालय ने एक कड़े और संघर्षपूर्ण मैच में विनोबा भावे विश्वविद्यालय को 1-0 से मात दी। वहीं, कोल्हान विश्वविद्यालय ने टूर्नामेंट का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए राव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.