गढ़वा, अप्रैल 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में एक अंतर विभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, नगर परिषद के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। मौके पर गढ़वा को मलेरिया मुक्त करने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सहगल, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. संतोष मिश्रा और जिला मलेरिया सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर, एमपीडब्ल्यू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सिविल सर्जन डॉ. अशोक ने कहा कि विश्व मलेरिया द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.