पटना, फरवरी 20 -- बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में एरूडाइट 4.0 स्पोर्ट्स फेस्ट के अंतर्गत संयोजक डॉ. फरहत जबीन की ओर से अंतर-विद्यालय क्रिकेट ट्रूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता 16 से 20 फरवरी तक आयोजित की गई, जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया। राजीव प्रताप की कप्तानी में टीम 7 ने जीत हासिल की। शाहबाज की कप्तानी में टीम 1 रनर-अप रही। दोनों टीमों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। अंतिम दिन शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बीच भी मैच आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकेत्तर कर्मचारी विजेता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...