हरिद्वार, फरवरी 7 -- आन्नेकी हेतमपुर में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। आर्यन हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चेयरपर्सन वंदना त्यागी और प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। चेयरपर्सन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं। यह रहे परिणाम कक्षा 3-4 वर्ग में पौधरोपण अभियान: आर्यन हेरिटेज की अवनी सान्याल प्रथम, अत्रिश पब्लिक स्कूल की हितांशी द्वितीय और हावर्ड ग्लोबल स्कूल की गार्गी कुशवाहा तृतीय कक्षा 5-6 वर्ग में प्लास्टिक...