मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। डुमरी स्थित माउंट लिटरा जी विद्यालय में शुक्रवार को प्रथम आरोहण अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। प्राचार्य चंदेश्वर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुजफ्फरपुर जिले से कुल 14 विद्यालयों के प्रतिभागी विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। मौके पर शारीरिक शिक्षक अंकुश कुमार, कृष्णा ठाकुर, खो-खो संघ के दीपू कुमार, अनुपम, सिमरन अन्य उपस्थित थे। प्रतियोगिता के परिणाम बालिका वर्ग में शिमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल ने डीएवी मालीघाट को 8- 5 से, क्राइस्ट ज्योति ने माउंट लिटरा को 5-2 से, ज्ञान सरोवर ने डीएवी मालीघाट को 8-5 से, शिमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल ने माउंट लिटरा को 4-2 से, क्राइस्ट ज्योति ने ज्ञान सरोवर को 7-6 से पराज...