बोकारो, जुलाई 22 -- झारखंड राज्य के विद्यालयों के लिए आयोजित अंतर-विद्यालय क्विज प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण बोकारो क्लब में आयोजित किया गया। इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में राज्य भर के 20 से अधिक विद्यालयों से कुल 170 टीमों (प्रत्येक टीम में 2 छात्र; कुल 340 प्रतिभागी) ने भाग लिया। कड़े प्रारंभिक दौर के बाद शीर्ष 12 टीमों का चयन किया गया। जिन्हें दो सेमीफाइनल ग्रुप में विभाजित किया गया. प्रत्येक ग्रुप से तीन-तीन टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई। चार चरणों में आयोजित फाइनल मुकाबले में डीपीएस बोकारो ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब प्राप्त किया। डीएवी हेहल, रांची और चिन्मय विद्यालय को क्रमशः प्रथम व द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में शीर्ष तीन टीमों को नकद पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.