रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। हटिया स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में गुरुवार को अंतर रेलवे मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। उदघाटन दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ महुआ वर्मा व विशिष्ट अतिथि डीआरएम करुणा निधि सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। निर्णायक की भूमिका में शास्त्रीय संगीत गुरु पंडित श्यामा प्रसाद नियोगी, झारखंड रत्न से सम्मानित नर्तक विपुल नायक, शिखर सम्मान से सम्मानित मालोबिका मुखर्जी रहे। प्रतियोगिता सोलो डांस, ग्रुप डांस क्लासिकल और फोक कथक, भारतनाट्यम, कुचिपुड़ी, घूमर, भांगड़ा के विभिन्न शैलियों में हुआ। इसमें रांची, चक्रधरपुर, आद्रा, खड़गपुर मंडल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मौके पर एडीआरएम हेमराज मीणा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजू तिर्की, सीनियर डीसीएम शुचि सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ...