बाराबंकी, मार्च 9 -- बाराबंकी। जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। क्रार्यक्रम की मुख्य अतिथि इनर व्हील क्लब बाराबंकी की अध्यक्ष मधु झुनझुनवाला, सर्वाइकल कैंसर विशेषज्ञ डा. एपी सिंह मौजूद थे। श्रीमती मधु झुनझुनवाला ने बालिकाओं की समस्या एवं आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित किया। छात्रहित में महाविद्यालय को एक वाटर कुलर व एक सैनेटरी पैड मशीन लगवाने का आश्वासन दिया। डा. सिंह ने सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी समस्याओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बचाव के उपाय भी बताए। कुमारी सौम्या व छात्राओं ने अपने गीत व भाषण से सबको प्रभावित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डा. सीताराम सिंह ने समाज में महिलाओं की बढ़ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.