बुलंदशहर, फरवरी 18 -- गुलावठी। देवनागरी महाविद्यालय में दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता पुरुष/महिला का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष व महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लौर ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहने तथा परिश्रम करने का मंत्र दिया। मुख्य अतिथि सीओ यातायात पूर्णिमा सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को खेल भावना का प्रयोग समाज की बेहतरी के लिए करना चाहिए। प्राचार्य डॉ महेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन चलने वाली प्रतियोगिता में पहले दिन टीम इवेंट तथा दूसरे दिन एकल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके आधार पर ही विश्वविद्यालय की टीमों का चयन किया जाएगा। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सुनील गोयल, डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.