मधुबनी, जनवरी 5 -- घोघरडीहा, निज संवाददाता। ललित नारायण मिथिला महाविद्यालय दरभंगा के तत्वाधान में आयोजित पुरुष महिला बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता चन्द्रमुखी भोला महाविद्यालय डेवढ घोघरडीहा में किया गया। प्रतियोगिता के उदघाटनकर्ता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. जीवानन्द झा महाविद्यालय के आयोजन सचिव डॉ दिनेश कुमार गुप्ता , मुख्य अतिथि नगरपंचायत के मुख्य पार्षद अनिल मंडल, सम्मानित अतिथि थानाध्यक्ष शुभम् कुमार ने सम्मिलित रूप से किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से आए रेफरी विकास कुमार, बेगूसराय से सुनील कुमार, सिलेक्टर्स रेफरी मोनू कुमार पटना, राजा कुमार पटना, राहुल सिंह बेगूसराय एवं दरभंगा से सुनील कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में एस बीएस कॉलेज बेगूसराय एवं आर सी एस एस कॉलेज बिहट के बीच खेला गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रोफेसर जी...