बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बरौनी,निज संवाददाता। बरौनी एपीएसएम कॉलेज की मेजबानी में सोमवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ यमुना भगत स्टेडियम बरौनी खेलगांव में हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि तेघड़ा एसडीएम राकेश कुमार ने किया। उन्होंने खेल के क्षेत्र में राज्य व केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। कहा कि खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से प्रशिक्षण व अभ्यास को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्टेडियम का निर्माण व उन्नयन किया जा रहा है। बरौनी में अभ्यास करने वाले दर्जनों खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के फ्लस्वरूप सरकारी नौकरी मिली है। अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने जीवन में खेल के महत्व पर प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.