आरा, दिसम्बर 11 -- आरा, निप्र। श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 13 और 14 दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता की सभी तैयारी महाविद्यालय प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता को लेकर वीकेएसयू से अंगीभूत एवं संबद्ध अधिकांश महाविद्यालयों ने अपनी-अपनी टीम भेजने की सहमति प्रदान कर दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो गुलाब फलहारी ने सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपील की है कि वे अपने-अपने महाविद्यालयों से खिलाड़ियों की टीम अवश्य भेजें, ताकि अधिकतम प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके। महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. अम्बरीष गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कहा कि महाविद्यालय परिसर में खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण ...