सासाराम, जनवरी 29 -- डेहरी, एक संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच महिला महाविद्यालय डालमियानगर के प्रांगण में खेला गया। फाइनल मैच में राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू की टीम को हराकर एमवी कॉलेज बक्सर विजेता बनी। खो-खो खेल की मेजबानी डेहरी-डालमियानगर महिला महाविद्यालय को मिला था। जिसमें रोहतास महिला कॉलेज सासाराम, एसएस कॉलेज सासाराम, डिग्री महाविद्यालय नौहट्टा, महिला कॉलेज डेहरी, राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू व एमवी कॉलेज बक्सर की बालिका खो खो की टीमें शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.