आरा, दिसम्बर 14 -- आरा/शाहपुर, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को गौतम नगर शाहपुर के श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में खेला गया। इसमें मेजबान श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय चैंपियन बना। फाइनल मैच डीके कॉलेज डुमरांव और मेजबान श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में 31 अंकों से श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर ने विजय हासिल की। विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओम प्रकाश राय, एमएम महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार पालित, महिला कॉलेज बलिया की डॉ पद्मा सिंह,प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी आदि ने पुरस्कृत किया। दूसरे दिन हुए सा...