आरा, दिसम्बर 6 -- आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय 30वीं अंतर महाविद्यालय एथेलेटिक प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन महाराजा कॉलेज आरा में 16 से 18 दिसंबर तक होगा। प्रतियोगिता को लेकर सभी कॉलेजों को पत्र भेज दिया गया है। आयोजन समिति की अध्यक्ष सह प्राचार्या प्रो कनक लता और आयोजन सचिव डॉ सुशील कुमार ने बताया कि टीम की लिस्ट 14 दिसंबर तक कॉलेज भेजेंगे। सभी टीमें 16 दिसंबर को सुबह नौ बजे तक रिपोर्ट करेंगी। सभी प्रतिभागियों को परिचय पत्र, एलिजिबिलिटी एवं पंजीयन पत्र साथ लाना अनिवार्य है। मूल कागजात जांच के बाद इंट्री मिलेगी। सभी प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड अनिवार्य रुप से लाना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...