मऊ, फरवरी 19 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के मोलनापुर स्थित ऋषि राम नरेश कृषक पीजी कॉलेज परिसर में गुरुवार को अंतर महाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 21 तथा पुरुष वर्ग में 16 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। परिणामों की घोषणा में पुरुष वर्ग में ऋषि राम नरेश पीजी कॉलेज मोलनापुर दुबारी विजेता तथा जगदीश नारायण महंत प्रसाद पीजी कॉलेज आजमगढ़ उपविजेता घोषित किया गया। वहीं महिला वर्ग में डीएवी पीजी कॉलेज आजमगढ़ विजेता और शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महाविद्यालय मधुबन उपविजेता रही। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महावि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.