बरेली, जनवरी 20 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी क्रास कंट्री (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 21 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बरेली कॉलेज की टीम का चयन 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे से बरेली कॉलेज परिसर में किया जाएगा। क्रीड़ा सचिव विवेक डागर ने बताया कि सभी इच्छुक खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया में उपस्थित होना अनिवार्य है। चयन के बाद ही खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा। चयन के समय खिलाड़ियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं अंतिम कक्षा की अंकतालिका की छायाप्रति, कॉलेज आईडी कार्ड व फीस रसीद की छायाप्रति तथा दो नवीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना आवश्यक होगा। बिना प्रपत्र के चयन संभव नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.