छपरा, नवम्बर 22 -- तीन स्वर्ण सहित 10 पदक पर कब्जा छपरा, हमारे प्रतिनिधि। बक्सर में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय खेलकूद में सारण के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अंडर 19 बालक व बालिका वर्ग में उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव विनय पंडित व नेशनल रेफरी वरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में सारण प्रमंडल के अनुराग कुमार और विकास कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में रिंकी कुमारी को स्वर्ण पदक मिला। बालिका वर्ग में ही अनुष्का पांडेय , रितु कुमारी , मौसम कुमारी , खुशी कुमारी को रजत पदक जबकि बालक वर्ग में प्रियतम कुमार को रजत पदक , समर कुमार गुप्ता एवं सागर कुमार को कांस्य पदक मिला। प्रशिक्षक के रूप में आशुतोष कुमार एवं सुशांत कुमार सारण टीम के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.