धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता राज्य के विभिन्न जिलों से अंतर जिला ट्रांसफर लेकर धनबाद आए 156 प्रारंभिक शिक्षकों की पोस्टिंग जिले के विभिन्न स्कूलों में कर दी गई है। इस संबंध में डीएसई आयुष कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी है। गोविंदपुर में 31, निरसा 29, बाघमारा 27, धनबाद 21, बलियापुर 19, झरिया 12, तोपचांची 10, पूर्वी टुंडी 4 और टुंडी में 3 शिक्षकों की पोस्टिंग हुई है। सबसे अधिक गोविंदपुर में 31 व सबसे कम तीन शिक्षक टुंडी के स्कूल भेजे गए हैं। डीएसई ने कहा है कि संबंधित डीएसई चिह्नित शिक्षकों को इस जिले में योगदान करने के लिए कार्य विरमित करें। विरमित होने के बाद उक्त शिक्षक अपने नियंत्री पदाधिकारी के माध्यम से विद्यालय में योगदान देंगे। पत्र जारी होने के बाद गुरुवार को डीएसई कार्यालय में कई शिक्षकों ने खुशी मनाई है। पत्र जारी करने...