सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की एक ग्लैमर मोटरसाइकिल सहित कई मास्टर चाभी बरामद की है। पुअनि राजशेखर दिपु शनिवार की संध्या गश्ती पर निकले थे। गश्ती के क्रम में मुरादपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही सामने से आ रहे दो युवक पुलिस वाहन को देखकर बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस बल की सहायता से दोनों युवकों को घेरकर पूछताछ की। पूछताछ में युवकों की पहचान मोतिहारी के कुन्दवा चैनपुर थाना के खरूई गांव निवासी सुरेश सिह के पुत्र आशिक राज, मोतिहारी के ही परसा गांव निवासी राजा कुमार के रूप में की गयी है। बाइक घुमाने के संबंध में पूछे जाने पर दोनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और वाहन के कागजात...