छपरा, मार्च 23 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सहाजितपुर पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का रविवार को भंडाफोड़ किया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है। चोरों के पास से कुल आठ बाइक की बरामदगी भी पुलिस ने की है। चोरी की बाइक को थाना क्षेत्र के सिसई स्थित मिडिल स्कूल के नजदीक एक बंद कमरा में छुपा कर रखा गया था। बाइक चोरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। बीते कुछ दिनों में लगातार बाइक चोरी की घटना से पुलिस परेशान थी। चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही थी। शनिवार को सहातिपुर थाना की पुलिस टीम द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। छपरा-सीवान सीमा क्षेत्र पर पिंडरा के निकट पुलिस टीम को वाहन जांच करते देख एक व्यक्ति बाइक को घुमाकर तेजी से भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.