रांची, अगस्त 14 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड में शिक्षकों के अंतर-जिला तबादले का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। तबादले का आवेदन खारिज किए जाने के खिलाफ करीब 50 शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। प्रार्थियों का कहना है कि ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पोर्टल पर उनके आवेदन केवल इस आधार पर खारिज कर दिए गए कि उनके जीवनसाथी (पति या पत्नी) सरकारी कर्मचारी नहीं हैं। राज्य सरकार के एक आदेश में स्पष्ट प्रावधान है कि अनुबंधित कर्मचारी के रूप में कार्यरत जीवनसाथी वाले मामलों को भी 'दंपति स्थानांतरण श्रेणी में शामिल किया जाएगा। शिक्षकों का आरोप है कि यह कार्रवाई राज्य सरकार की स्वीकृत नीति के विरुद्ध है और समान परिस्थितियों में वर्ष 2024 में कई अन्य शिक्षकों को दंपत्ति स्थानांतरण का लाभ दिया गया है, जबकि याचिकाकर्ताओं को वंचित रखा गया। सभी याचिकाकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.